यह आपकी सबसे पसंदीदा व्यायाम में से एक हो सकती है, क्योंकि इसे आप
आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको विशेष तैयारी की जरूरत भी नहीं पड़ती।
पुश अप्स के अनेक पायदों में से एक फायदा यह भी है कि यह चौड़े सीने के
लिए ऐसी कसरत है जिसे आप कहीं भी कर सकते हैं। लेकिन पुश-अप्स की शुरूआत
करने से पहले कुछ बातों की जानकारी होना बहुत जरूरी है।











1.जगह का चयन
पुश-अप्स करने से पहले समतल जगह का चुनाव कीजिए। उस जगह पर अपनी सुविधानुसार चटाई या मैट बिछा सकते हैं। जिससे कि आपका शरीर गंदा न हो।
2.थोड़ा वार्म-अप
पुशअप्स करने से पहले थोड़ा वार्म-अप करना बहुत जरूरी है। क्योंकि यह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज का एक प्रकार भी है जो बिना जिम के उपकरणों के किया जाता है। वार्मअप करने से आपका शरीर इस एक्सरसाइज के लिए थोड़ा तैयार हो जाता है और ज्यादा समस्या नहीं होती है।
3. पेट के बल लेटें
वार्मअप करने के बाद पुश-अप्स की शुरूआत कीजिए। सबसे पहले पेट के बल सीधे होकर मैट पर लेट जाइए। इस दौरान आपका पूरा शरीर सीधा होना चाहिए।
4. हाथ और पैर
पुश-अप्स के दौरान सबसे महत्वपूर्ण भूमिका आपके हाथों और पैरों की होती है, क्योंकि आपके पूरे शरीर का भार इनपर होता है। पुशअप से पहले हाथों और पैरों के पंजों पर रखिये। घुटने भी सीधा रखें, पैरों को भी सीधा रखें। फिर अपने पूरे शरीर को हवा में कीजिए।
5. सांस कैसे लें
अगर आपने पुश-अप्स के दौरान सांसों की प्रतिक्रिया यानी सांसों को अंदर-बाहर करने के सही तरीके को अपनाया तो पुश-अप्स की गिनती आसानी से बढ़ा सकते हैं। शरीर को नीचे ले जाते वक्त सांसों को बाहर छोड़ें और शरीर को ऊपर उठाते वक्त सांसों को अंदर की तरफ कीजिए।
6. कितने पुशअप्स करें
पुशअप्स की शुरूआत करने जा रहे हैं तो एक बार में ही ज्यादा करने से बचें। इसके 3 सेट बना लीजिए, 10-10 के तीन सेट से इसकी शुरूआत कीजिए। बाद में अपनी क्षमता-अनुसार इसकी संख्या बढ़ाइये।
7. पुश-अप्स के अन्य प्रकार
पुश-अप्स के कई प्रकार होते हैं, जैसे - डायमंड पुश-अप्स, टी पुश-अप्स, स्पाइडर पुश-अप्स, वन आर्म्ड पुश-अप्स, स्कॉर्पियन पुश-अप्स, क्लैप पुश-अप्स, आदि। लेकिन शुरूआत में सामान्य पुशअप्स कीजिए बाद में आप इन विभिन्न प्रकारों को आजमाइये।
8. पुश-अप्स कब करें
सुबह के वक्त व्यायाम करना अधिक फायदेंद होता है, क्योंकि नींद से उठने के बाद आपके शरीर को ऊर्जावान बनाने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। इसके अलाव सुबह का मौसम व्यायाम के हिसाब से भी अनूकूल होता है, इसलिए सुबह के वक्त पुश-अप्स कीजिए।
9. पुश-अप्स के फायदे
सीने और कंधों को मजबूत बनाने के लिए पुश-अप्स कीजिए। पुश-अप्स न केवल सीने औ कंधे के लिए बल्कि इससे हाथों की मांसपेशियां, एब्स, बाजू, रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है। तो आज से ही पुश-अप्स करना शुरू कीजिए और अपने शरीर को रखिये फिट।
क्या एक महान लेख, मेरे मामले में मैं अपने पुश अप करने के लिए इस अनुप्रयोग का उपयोग
ReplyDeletehttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.overseasolutions.bodytastic.pushups
Nicccc
ReplyDeleteBahut badhiya Nice post Free Health And Fitness related topice
ReplyDelete